OPINION: बांकीपुर की हार एक झटका है लेकिन भ्रम मत पालिए बिहार बहुत चौंकाता है
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार ने बिहार एनडीए में हलचल बढ़ा दी है. इसके बाद नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि बिहार में उपचुनावों के नतीजे कभी भी विधानसभा चुनाव के पक्के संकेत नहीं होते. साल 2010 में भी ऐसा ही हुआ था. फिलहाल इसे केवल एक चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए. जेडीयू और बीजेपी को तालमेल बढ़ाना होगा.