बिहार विधानसभा में प्रशांत किशोर को मिली नई जिम्मेदारी जदयू के कद्दावर नेता धूमल सिंह के नेतृत्व वाली समिति में शामिल हुए

प्रशांत किशोर पहली बार विधायक बने हैं और विधानसभा में जन सुराज पार्टी के इकलौते विधायक हैं. अब उन्हें विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों में से एक पर्यटन उद्योग संबंधी समिति में जगह दी गई है. इस समिति की कमान जेडीयू के वरिष्ठ विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के हाथ में है. प्रशांत किशोर के शामिल होने के बाद समिति में कुल 10 सदस्य हो गए हैं.

बिहार विधानसभा में प्रशांत किशोर को मिली नई जिम्मेदारी जदयू के कद्दावर नेता धूमल सिंह के नेतृत्व वाली समिति में शामिल हुए