नीतीश कुमार के बाद कौनतो JDU में लिखी जाने लगी नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा राज्य परिषद की बैठक में गूंजा निशांत कुमार कुमार का नाम
नीतीश कुमार के बाद कौनतो JDU में लिखी जाने लगी नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा राज्य परिषद की बैठक में गूंजा निशांत कुमार कुमार का नाम
Nishant Kumar JDU Leadership: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने क्या अपने भविष्य के नेतृत्व को लेकर संकेत देना शुरू कर दिया है? पटना में आयोजित जेडीयू की राज्य परिषद की बैठक में ऐसा ही संदेश देखने को मिला. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक मंच से निशांत कुमार को जेडीयू का भविष्य बताया और कहा कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी. हालांकि पार्टी की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन नेताओं के लगातार एक जैसे बयान ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है.