गोवा जाने की जरूरत नहीं अब पटना में ही लें क्रूज का मजा! गंगा की लहरों के बीच लंच के साथ देखें डॉल्फिन
Patna Floating Restaurant with Dolphins View: पटना का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी फिर से शुरू हो गया है. गंगा नदी की लहरों पर तैरते स्वादिष्ट भोजन के साथ खूबसूरत नजारों का आनंद लिया जा सकता है. शानदार एंबिएंस के साथ मेन्यू में भी कई नए और लजीज व्यंजन शामिल किए गए हैं. यहां एक समय में करीब 25 से 30 लोग बैठकर गंगा के मनमोहक नजारों का आनंद लेते हुए भोजन कर सकते हैं.