बिहार: अपराधियों में भय खत्म हो गया है भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार को धो डाला
बिहार: अपराधियों में भय खत्म हो गया है भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार को धो डाला
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने अपनी ही सरकार की पुलिसिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है, इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. सांसद ने बिहार में एक अच्छे डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी की जरूरत बताई. उन्होंने दावा किया कि एक लड़की के साथ घटना के बाद उन्होंने पटना एसएसपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन का जवाब नहीं मिला और अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई. सांसद ने कहा कि बिहार में पुलिसिंग पूरी तरह चरमरा गई है और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है.