Bankipur Upchunav: बांकीपुर उपचुनाव में अभिमन्यु की तरह घिर गए प्रशांत किशोर! किसके दांव से बदला गई पूरी सियासत

Bankipur Byelection: महाभारत के अभिमन्यु चक्रव्यूह में घुसना जानते थे, लेकिन उस चक्रव्यूह पर विजय प्राप्त करना तो दूर उससे बाहर निकलने की पूरी रणनीति भी उन्हें मालूम नहीं थी. वर्तमान दौर में बिहार की राजनीति में बांकीपुर उपचुनाव का मौजूदा परिदृश्य कुछ वैसा ही सवाल खड़ा कर रहा है. दरअसल, चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पहली बार खुद चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने ऐसी सीट चुनी, जिसे भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. कवायद यह कि मुकाबला भाजपा और जन सुराज का हो जाए और विपक्षी दलों का साथ भी मिले. इसको लेकर काफी कुछ काम भी किया जा चुका था, लेकिन उनके उम्मीदवार बनते उनके सामने ऐसा राजनीतिक घेरा बनता दिख रहा है, जिसमें वह खुद ही घिरते हुए नजर आ रहे हैं.

Bankipur Upchunav: बांकीपुर उपचुनाव में अभिमन्यु की तरह घिर गए प्रशांत किशोर! किसके दांव से बदला गई पूरी सियासत