हैदराबाद का वह नायाब आम जिसने महारानी विक्टोरिया का जीत लिया था दिल
हैदराबाद का वह नायाब आम जिसने महारानी विक्टोरिया का जीत लिया था दिल
Hyderabad Royal Mango: हैदराबाद का दुर्लभ शाही आम आज़म-उस-समर कभी ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया का सबसे पसंदीदा फल हुआ करता था. नवाब आज़म अली ख़ान द्वारा विकसित इस आम की बेजोड़ मिठास और मनमोहक खुशबू ने बकिंघम पैलेस तक अपनी पहचान बनाई थी. समय के साथ यह अनमोल किस्म विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों के वर्षों के प्रयासों से इसे फिर से संरक्षित किया गया. आज इसके केवल कुछ ही पेड़ हैदराबाद के चुनिंदा इलाकों में बचे हैं, जो भारत की इस शाही बागवानी विरासत को जीवित रखे हुए हैं.