बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर के सामने BJP का उम्मीदवार कौन रेस में ये तीन बड़े नाम सबसे आगे
Bankipur Upchunav: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव अब सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि सियासी प्रतिष्ठा का मुकाबला बनता दिख रहा है. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के बाद चुनावी मुकाबला अचानक हाई-प्रोफाइल हो गया है. अब भाजपा की ओर से तीन नाम की चर्चा तेज है जिसपर पार्टी में गहन मंथन चल रहा है.