इतिहास का कलंक बिहार का वो काला पन्ना जो बिहार को हर वक्त दर्द देता है! क्या बख्तियारपुर का नाम बदलेगा
इतिहास का कलंक बिहार का वो काला पन्ना जो बिहार को हर वक्त दर्द देता है! क्या बख्तियारपुर का नाम बदलेगा
Bakhtiyarpur Name Change: क्या ज्ञान की धरती पर बसे किसी शहर का नाम उस आक्रांता के नाम पर होना चाहिए, जिस पर नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट करने का आरोप है? आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की एक मांग ने बिहार की राजनीति में इसी सवाल को फिर से जिंदा कर दिया है. अब इस पर राजनीतिक बहस शुरू हो चुकी है, लेकिन इससे आगे बढ़कर सवाल यह है कि आखिर बख्तियार खिलजी कौन था, बख्तियारपुर का नाम उसके नाम पर कैसे पड़ा और इतिहास का कौन सा जख्म है जो आज भी बिहार के लोगों को दर्द दे रहा है?