Assam Flood: शादी की एलबम और मां का डिनर सेट देख भावुक हुईं नसीमन पानी में बिखरी यादों ने तोड़ दिया दिल
Assam Flood: शादी की एलबम और मां का डिनर सेट देख भावुक हुईं नसीमन पानी में बिखरी यादों ने तोड़ दिया दिल
Sivasagar Flood News: असम के शिवसागर में बाढ़ का कहर थमने के 20 दिन बाद अपने घर लौटीं नसीमन जमां के सामने तबाही का खौफनाक मंजर था. बिखरी हुई यादें, सीलन से सड़ चुके सामान और टखनों तक भरे पानी ने उनके नए सिरे से जिंदगी शुरू करने के हौसले को हिलाकर रख दिया है. अपनी दो बेटियों के साथ सुरक्षित जगह शरण लेने के बाद जब वे वापस लौटीं, तो पुश्तैनी जमीन पर बने आशियाने को मलबे में बदला पाया.