असम बाढ़ से बेहाल: 622 गांव पानी में डूबे 75 लोगों की जा चुकी है जान धनसिरी नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 21 राजस्व सर्किलों के तहत 622 गांवों में 3,32,639 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रभावित जिलों में शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप (मेट्रो) शामिल हैं. लगभग 45,341.98 हेक्टेयर कृषि भूमि अभी भी जलमग्न है, जिससे कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है.