खुजली लाल चकत्ते और फंगल इंफेक्शन से बचना है तो मानसून में अपनाएं ये आदतें
कानपुर में मानसून के दौरान त्वचा संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हैलट अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में रोजाना 600 से 800 मरीज पहुंच रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचने के लिए शरीर को साफ और सूखा रखना, गीले कपड़े तुरंत बदलना और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.