असम में बाढ़ के बीच चमत्कार सब बह गया लेकिन अडिग खड़ी रही हनुमान जी की मूर्ति नतमस्तक हुए लोग

Assam Hanuman Ji Ki Murti Viral Video: असम की भीषण बाढ़ के बीच हनुमान जी की मूर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में चारों तरफ पानी और तबाही के बीच हनुमान जी की प्रतिमा अडिग खड़ी दिखाई दे रही है. यह वीडियो सिवसागर के बामुनपुखुरी इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो देखकर कई लोग इसे बजरंगबली का चमत्कार और आस्था की शक्ति बता रहे हैं. कुछ लोग प्रतिमा के सामने नतमस्तक भी होते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, असम के 13 जिलों में 1,55,849 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और इस साल बाढ़ से जुड़ी मौतों का आंकड़ा 98 हो चुका है.

असम में बाढ़ के बीच चमत्कार सब बह गया लेकिन अडिग खड़ी रही हनुमान जी की मूर्ति नतमस्तक हुए लोग