न तेल जाएगा न राशन असम ने रोका रास्ता तो अरुणाचल पुलिस ने चलाई गोलियां

Assam Arunachal Pradesh Border Dispute: असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवाद एक बार फिर तनाव का कारण बन गया है. धेमाजी जिले में आर्थिक नाकेबंदी के दौरान दोनों पक्षों के प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. स्थिति बिगड़ने पर अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में तीन गोलियां चलाईं. असम में मिसिंग समुदाय के संगठनों ने कथित गोलीबारी के विरोध में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू की है. प्रदर्शनकारी अरुणाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं. उनकी मांग है कि कथित अतिक्रमण हटाया जाए और गोलीबारी के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो. दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के करीब 1,200 बिंदु बताए जाते हैं.

न तेल जाएगा न राशन असम ने रोका रास्ता तो अरुणाचल पुलिस ने चलाई गोलियां