नेपाल में भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन DNA टीम से टनल एक्सपर्ट तक मैदान में 403 भारतीय सुरक्षित पहुंचे

नेपाल में चल रहे राहत और बचाव अभियान को भारत का साथ मिला है. मलवे से बरामद किए गए शवों की पहचान के लिए 19 सदस्यीय भारतीय फॉरेंसिक टीम को काठमांडू भेजा गया है. यह टीम डीएनए जांच में मदद कर मृतकों की पहचान सुनिश्चित करेगी. वहीं भारतीय टनल सर्च एंड रेस्क्यू टीम नेपाली सेना के साथ चिलिमे और लांगटांग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में तलाशी अभियान चला रही है. खराब मौसम के बावजूद टीम ने सुरंग से एक शव बरामद किया है. इस बीच चीन की तरफ से 403 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं, जबकि करीब 500 भारतीय अभी सुरक्षित स्थानों पर हैं.

नेपाल में भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन DNA टीम से टनल एक्सपर्ट तक मैदान में 403 भारतीय सुरक्षित पहुंचे