हम चाइनीज नहीं इंडियन हैं अरुणाचल की बच्ची का वीडियो झकझोर देगा बोली- प्लीज ऐसा मत बोलो
Arunachal Child Viral Video: अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची आत्मविश्वास से जवाब दे रही है कि वह भारतीय है और उसे चीनी कहे जाने पर गुस्सा और दुख दोनों होता है. वह लोगों से कहती है कि उसे इंडियन बोलें. बच्ची बताती है कि वह इटानगर में रहती है. उसके जवाब ने पूर्वोत्तर भारत के लोगों को चेहरे की बनावट के आधार पर दूसरे देशों से जोड़ने की समस्या पर ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची की हिम्मत और अपनी पहचान को लेकर उसके आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की.