रैपिडो ड्राइवर के साथ पहुंची होटल फिर रात 2 बजे मां को किया फोन अरुणा की मौत में नया मोड़
रैपिडो ड्राइवर के साथ पहुंची होटल फिर रात 2 बजे मां को किया फोन अरुणा की मौत में नया मोड़
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा की होमस्टे में संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने 26 वर्षीय रैपिडो ड्राइवर आसिक अली को गिरफ्तार किया है, जबकि होमस्टे के मालिक जयंत साठी को भी हिरासत में ले लिया गया. छात्रा के पिता का दावा है कि मौत से पहले रात करीब 2 बजे बेटी ने मां को फोन कर सांस लेने में परेशानी की बात कही थी. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.