समंदर छोड़ जमीन पर आ गया अरब सागर अहमदाबाद से मुंबई-गोवा तक धुआंधार बारिश सड़कों पर सैलाब
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम ने देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में जलप्रलय जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. आसमान से बरसी मूसलाधार आफत ने शहरों की रफ्तार थाम दी है और सड़कें दरिया में तब्दील हो चुकी हैं. गुजरात के अहमदाबाद से लेकर वडोदरा तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.