कुंभलगढ़ बनेगा देश का 59वां टाइगर रिजर्व मेवाड़ के जंगलों में फिर गूंजेगी बाघों की दहाड़

Kumbhalgarh Tiger Reserve News : कुंभलगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को एनटीसीए टेक्निकल कमेटी ने टाइगर रिजर्व का दर्जा मंजूर किया. यह राजस्थान का छठा एवं देश का 59वां रिजर्व होगा. इस निर्णय से राजस्थान मे्ं पर्यटन और रोजगार बढ़ेंगे. कुंभलगढ़ अभयारण्य राजसमंद, उदयपुर और पाली जिलों में फैला हुआ है. अरावली की पहाड़ियों, गहरी घाटियों और घने जंगलों से घिरा यह क्षेत्र पहले से ही वन्यजीवों के लिए अनुकूल माना जाता है.

कुंभलगढ़ बनेगा देश का 59वां टाइगर रिजर्व मेवाड़ के जंगलों में फिर गूंजेगी बाघों की दहाड़