विकास के दावों की खुली पोल! 4 साल से बंद नाले के कारण परेशान लोग बरसात से पहले समाधान नहीं हुआ तो बढ़ेगा संकट

Drainage Problem Sikar: सीकर जिले के एक गांव में पिछले चार वर्षों से जाम पड़ा नाला ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है. हर वर्ष बरसात के दौरान नाले की सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और कई घरों तथा खेतों तक पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. पंचायत की ओर से नाले की सफाई और सुधार का आश्वासन दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत की उम्मीद बंधी है. मानसून नजदीक आने के साथ लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं हुई तो इस वर्ष भी जलभराव और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

विकास के दावों की खुली पोल! 4 साल से बंद नाले के कारण परेशान लोग बरसात से पहले समाधान नहीं हुआ तो बढ़ेगा संकट