Ground Report: बारिश शुरू होते ही घर बन जाता है तालाब! सीकर के इस परिवार की कहानी सुनकर सिहर उठेंगे आप
Ground Report: बारिश शुरू होते ही घर बन जाता है तालाब! सीकर के इस परिवार की कहानी सुनकर सिहर उठेंगे आप
Sikar News : सीकर जिले के खाचरियावास गांव में रहने वाले धर्मचंद मेहरा और उनका परिवार हर बारिश के साथ एक नई परेशानी का सामना करता है. जिस घर को उन्होंने वर्षों की मेहनत से बनाया, वही घर अब बरसात के मौसम में उनके लिए चिंता का कारण बन जाता है. बारिश शुरू होते ही आसपास का पानी घर की ओर बहने लगता है और कुछ ही समय में आंगन से लेकर कमरों तक जलभराव हो जाता है. परिवार के सदस्य बिस्तर, राशन, कपड़े और जरूरी सामान को बचाने में जुट जाते हैं. महिलाओं के लिए खाना बनाना मुश्किल हो जाता है, जबकि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है. धर्मचंद मेहरा का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं मिला. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई. अब परिवार स्थायी समाधान और नालियों के निर्माण की मांग कर रहा है.