16 साल से नंगे पांव 1000 KM की शिवभक्ति! सीकर से निकला आस्था का कारवां गोमुख से लाएंगे पवित्र कांवड़ जल

Sikar Kanwar Yatra: सीकर से शिवभक्तों का एक जत्था एक बार फिर अनोखी आस्था के साथ गोमुख के लिए रवाना हुआ है. श्रद्धालु पिछले 16 वर्षों से नंगे पांव लगभग 1000 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर गोमुख से पवित्र कांवड़ जल लाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. यह यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और अटूट विश्वास का प्रतीक मानी जाती है. सावन के पावन अवसर पर निकला यह आस्था का कारवां लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है. रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी करते हैं.

16 साल से नंगे पांव 1000 KM की शिवभक्ति! सीकर से निकला आस्था का कारवां गोमुख से लाएंगे पवित्र कांवड़ जल