परशुराम गुफा जाने वालों के लिए अलर्ट! भालुओं का मूवमेंट हुआ तेज वन विभाग ने वीडियो बनाने पर लगाई सख्त रोक

Pali Hindi News: परशुराम जी गुफा मार्ग पर भालुओं की गतिविधियां बढ़ने के बाद वन विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने मार्ग पर सेल्फी लेने और वीडियो बनाने से बचने की सख्त हिदायत दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र में अनावश्यक रुकने, शोर मचाने या वन्यजीवों के करीब जाने से भी मना किया है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित मार्ग का उपयोग करें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे.

परशुराम गुफा जाने वालों के लिए अलर्ट! भालुओं का मूवमेंट हुआ तेज वन विभाग ने वीडियो बनाने पर लगाई सख्त रोक