Jodhpur News : 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI Tag अब दुनिया में और बढ़ेगी राजस्थान की शाही पहचान
Jodhpur News : 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI Tag अब दुनिया में और बढ़ेगी राजस्थान की शाही पहचान
Jodhpur Mojari GI Tag : जोधपुरी मोजरी को जीआई टैग मिला, जिससे 200 साल पुरानी इस कला को नई पहचान मिलेगी. इससे कारीगरों को लाभ होगा और नकली उत्पादों पर रोक लगेगी. करीब 200 वर्ष पुराने इस उद्योग का घरेलू बाजार वर्तमान में लगभग 100 करोड़ रुपये का है, जबकि निर्यात करीब 10 करोड़ रुपये का है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि जीआई टैग मिलने के बाद विदेशी बाजारों में जोधपुरी मोजरी की मांग तेजी से बढ़ेगी और अगले दो वर्षों में कारोबार दोगुना हो सकता है.