तेलंगाना के इस मजार पर नारियल चढ़ाने की है परंपरा बस एक काम से पूरी होती हैं मन्नतें

Hyderabad News: तेलंगाना के मल्लन्नगूडम में एक प्राचीन सूफी संत की मजार सांप्रदायिक सद्भाव का केंद्र है. यहां हिंदू-मुस्लिम दोनों नारियल चढ़ाते हैं, जो पीढ़ियों से आस्था का प्रतीक है. इस दरगाह की सबसे बड़ी विशेषता यहां निभाई जाने वाली अनूठी सांस्कृतिक परंपरा है. मज़ार के पास बड़ी संख्या में टूटे हुए नारियल दिखाई देते हैं. आमतौर पर हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग होने वाला नारियल यहां सूफ़ी संत के दरबार में मन्नत पूरी होने की खुशी में श्रद्धा के साथ चढ़ाया जाता है.

तेलंगाना के इस मजार पर नारियल चढ़ाने की है परंपरा बस एक काम से पूरी होती हैं मन्नतें