बीसलपुर पर फिर जगी उम्मीद त्रिवेणी के तेज बहाव से बढ़ा बांध का जलस्तर जयपुर-अजमेर-टोंक के लिए बड़ी राहत
बीसलपुर पर फिर जगी उम्मीद त्रिवेणी के तेज बहाव से बढ़ा बांध का जलस्तर जयपुर-अजमेर-टोंक के लिए बड़ी राहत
Jaipur Ajmer Tonk Water Supply: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के बीच बीसलपुर बांध को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है. त्रिवेणी नदी में तेज बहाव के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने लगी है, जिससे बांध के जलस्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है. बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है. ऐसे में बांध में पानी की बढ़ती आवक इन जिलों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है. लगातार बारिश और नदी-नालों में बढ़ते प्रवाह पर जलसंसाधन विभाग की नजर बनी हुई है.