Hyderabad News : पानी कम होते ही नदी के बीचों-बीच तैरने लगे 1500 मकान जानिए वेल्लाटूरु का सच
Hyderabad News : कृष्णा नदी में जलस्तर घटने से पुलिचिंतला बांध में डूबा पुराना वेल्लाटूरु गांव फिर दिखा. विकास के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए यह भावुक क्षण है. हाल ही में बांध से पानी छोड़े जाने और भीषण गर्मी के कारण कृष्णा नदी का जलस्तर काफी नीचे पहुंच गया. इसके बाद पानी के भीतर छिपा पुराना वेल्लाटूरु गांव एक बार फिर दिखाई देने लगा.