Ground Report: मानसरोवर कॉलोनी में जलभराव का जाल सांपों के डर से सहमे लोग और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Ground Report: मानसरोवर कॉलोनी में जलभराव का जाल सांपों के डर से सहमे लोग और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Dholpur Waterlogging Ground Report: धौलपुर शहर के वार्ड नंबर 10 की मानसरोवर कॉलोनी के लोगों के लिए जलभराव अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का बड़ा संकट बन गया है. सीवर का गंदा और बदबूदार पानी कॉलोनी की सड़कों पर भरा रहता है. बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं और पानी घरों तक पहुंच जाता है. इससे कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.