पिता की स्मृति में महाराजा डूंगर सिंह ने बनवाया था शिव मंदिर जानें बीकानेर के इस प्रसिद्ध मंदिर की कहानी

Laleshwar Mahadev Temple: लालेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास बीकानेर के राजघराने से जुड़ा बताया जाता है. शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज के अनुसार, महाराजा डूंगर सिंह ने अपने पिता महाराजा लाल सिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से इस मंदिर का निर्माण करवाया था. पिता की स्मृति से जुड़े होने के कारण मंदिर का नाम लालेश्वर महादेव रखा गया. यह मंदिर बीकानेर की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

पिता की स्मृति में महाराजा डूंगर सिंह ने बनवाया था शिव मंदिर जानें बीकानेर के इस प्रसिद्ध मंदिर की कहानी