Bharatpur News : मैंने तो उम्मीद छोड़ दी थी 14 साल बाद पति को सामने देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी पत्नी
Bharatpur News : भरतपुर के अपना घर आश्रम में 14 साल बाद विक्रम का परिवार से भावुक मिलन हुआ. मानसिक अस्वस्थता के कारण बिछड़े विक्रम को दिल्ली से रेस्क्यू कर आश्रम लाया गया था. विक्रम करीब 14 साल पहले मानसिक अस्वस्थता के चलते अपने घर से बिछड़ गए थे. परिवार ने उन्हें हर जगह तलाशा. रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.