भरतपुर को मिलेगी नई पहचान शीशम तिराहा बनेगा हाईटेक लैंडमार्क करोड़ों के प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरा नजारा
भरतपुर को मिलेगी नई पहचान शीशम तिराहा बनेगा हाईटेक लैंडमार्क करोड़ों के प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरा नजारा
Bharatpur News: भरतपुर शहर के प्रमुख शीशम तिराहे का जल्द ही भव्य कायाकल्प किया जाएगा. करोड़ों रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत तिराहे को आधुनिक डिजाइन, आकर्षक लाइटिंग, हरित विकास और सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जाएगा. इस बदलाव का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और भरतपुर को नई पहचान देना है. परियोजना पूरी होने के बाद शीशम तिराहा शहर का नया लैंडमार्क और प्रमुख आकर्षण बनकर उभरेगा. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर के समग्र शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.