पुराने टायर समझकर फेंकने की गलती न करें भरतपुर के किसान ने कबाड़ से ऐसा फार्म हाउस सजाया कि देखने वाले हैरान
भरतपुर जिले में एक किसान ने अपनी सोच और रचनात्मकता से यह साबित कर दिया है.कि अगर इरादा मजबूत हो तो बेकार समझा जाने वाला सामान भी किसी काम की अनमोल चीज बन सकता है.किसान कमल मीणा ने अपने फार्म हाउस को सजाने के लिए एक अनोखी पहल की है.जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.