भारत का हेल्थ सिस्टम शानदार US के शख्स को ओडिशा के सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज यूं बांधे तारीफ के पुल
US Man treatment in Odisha Hospital: ओडिशा के नबरंगपुर जिले के पुजारीगुड़ा अस्पताल में भर्ती हुए एक अमेरिकी नागरिक माइक नून ने वहां के बेहतर इलाज और डॉक्टरों के अच्छे व्यवहार की तारीफ की है. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निरामया योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त और त्वरित इलाज मिला. ठीक होने के बाद उन्होंने डॉक्टरों का आभार जताया और भारत की सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं व कर्मचारियों की सेवा भावना की सोशल मीडिया पर भी सराहना की.