F-35 फाइटर जेट का खेल हो जाएगा खत्म Su-57 बन जाएगा 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट का सरताज अगर भारत कर दे यह गेम
F-35 फाइटर जेट का खेल हो जाएगा खत्म Su-57 बन जाएगा 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट का सरताज अगर भारत कर दे यह गेम
F-35 vs Su-57 5th Generation Jet: मॉडर्न वॉरफेयर में आर्मी की भूमिका सीमित हो गई है, जबकि एयरफोर्स और नेवी का रोल लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में भारत ने डिफेंस एक्सपेंडिचर का रुख भी मोड़ा है. अब फाइटर जेट और नेवी वॉरशिप, सबमरीन आदि पर इन्वेस्ट किया जा रहा है. फिलहाल इंडियन एयरफोर्स को स्टील्थ यानी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की जरूरत है, जिसके लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. इस कमी को पूरा करने के लिए AMCA प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ तात्कालिक तौर पर इस कमी को पूरा करने के लिए विदेशी 5th जेन फाइटर जेट को खरीदने पर भी विचार किया जा रहा है. अमेरिकी F-35 और रूसी Su-57 पर खास निगाहें हैं.