Video: IAS-IPS वाले गांव में लॉ ग्रेजुएट ने चुना अलग रास्ता अब यूपी-बंगाल के लोगों को दे रहे रोजगार
Video: IAS-IPS वाले गांव में लॉ ग्रेजुएट ने चुना अलग रास्ता अब यूपी-बंगाल के लोगों को दे रहे रोजगार
Success Story: बिहार का बनगांव अपनी बौद्धिक विरासत और बड़ी संख्या में IAS-IPS अधिकारियों के लिए जाना जाता है. लेकिन अब इस गांव की पहचान एक नई पीली क्रांति से हो रही है. लॉ की पढ़ाई पूरी करने वाले मिहिर कुमार झा ने वकालत के बजाय उद्यमिता को चुना और जिले का पहला हाई-टेक मीना लेयर फार्म स्थापित किया. सरकारी योजना (समकेतिक मुर्गी विकास योजना) से प्रेरित होकर मिहिर ने यूट्यूब और प्रशिक्षण के जरिए इस बारीकी को समझा और 10,000 मुर्गियों की क्षमता वाला फार्म खड़ा किया. आज इस फार्म से प्रतिदिन 10,000 अंडों का उत्पादन हो रहा है. जो बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई किए जा रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फार्म ने न केवल स्थानीय स्तर पर मिसाल पेश की है. बल्कि यहां उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 10-12 लोगों को रोजगार भी मिला है. मिहिर झा के अनुसार, लगन से काम किया जाए तो यह क्षेत्र युवाओं के लिए मुनाफे का बड़ा जरिया बन सकता है.