बाबा बर्फानी के लिए अभेद्य सुरक्षा चक्र अमरनाथ यात्रा पर ड्रोन और हेलीकॉप्टर से रखी जाएगी पैनी नजर
पवित्र अमरनाथ गुफा स्थित बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन के लिए हर वर्ष देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु कश्मीर पहुंचते हैं. इस बार यात्रा की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुकी हैं.