जवाबदेही तय करो नपेगी गर्दन पायलट के गांजा टेस्ट पॉजिटिव होने पर एयर इंडिया पर बरसी सरकार
जवाबदेही तय करो नपेगी गर्दन पायलट के गांजा टेस्ट पॉजिटिव होने पर एयर इंडिया पर बरसी सरकार
Air India Phuket Delhi Flight Pilot Case: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 300 फीट की अचानक गिरावट के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. फ्लाइट के कमांडिंग पायलट का कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है. इसके बाद सरकार ने एयर इंडिया को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जवाबदेही तय करने का सख्त संदेश दिया है. विमान में उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम, दरवाजों और एलिवेटर से जुड़े कई अलर्ट भी सामने आए थे. घटना में 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हुए थे. अब पायलट के ड्रग टेस्ट, मेडिकल स्थिति और विमान की तकनीकी गड़बड़ियों की जांच जारी है.