रनवे पर ही बिगड़ गया था सब कुछ एयर इंडिया हादसे पर नया खुलासा उड़ान से पहले ही अलर्ट दे रहा था AI-171 विमान
अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, 242 यात्रियों (जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे) को ले जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 270 लोगों की मौत हो गई.