80KM की आंधी और मानसून का ब्लास्ट! 21 राज्यों में अगले 48 घंटे मौसम भारी IMD का अलर्ट
80KM की आंधी और मानसून का ब्लास्ट! 21 राज्यों में अगले 48 घंटे मौसम भारी IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए देश के 21 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और तटीय इलाकों में तेज समुद्री हवाओं की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों, किसानों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम और किन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.