80 KM की रफ्तार से आ रही आफत आज जरा बचकर रहें बिहार-बंगाल सहित 15 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam LIVE: मौसम आज देशभर में दो अलग-अलग तस्वीरें दिखाएगा. एक तरफ पूर्वोत्तर, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और कोंकण-गोवा में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं दूसरी ओर विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार 22 जून को उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा ओडिशा और बिहार सहित कुल 15 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में गिरावट और आंधी-बारिश से राहत मिलने के आसार हैं. वहीं राजस्थान में मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है, जहां 80 किलोमीटर प्रती घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

80 KM की रफ्तार से आ रही आफत आज जरा बचकर रहें बिहार-बंगाल सहित 15 राज्यों में IMD का अलर्ट