अब गर्मी जाओ भूल मौसम होगा कूल-कूल यूपी-बिहार से दिल्ली तक खूब होगी झमाझम 23 राज्यों में IMD का अलर्ट
अब गर्मी जाओ भूल मौसम होगा कूल-कूल यूपी-बिहार से दिल्ली तक खूब होगी झमाझम 23 राज्यों में IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी-बिहार और दिल्ली सहित देश के ज्यादातक हिस्सों में अब मानसून धीरे-धीरे पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है. इससे जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी. इसके साथ ही उत्तर भारत में तापमान में अच्छी खासी गिरावट आएगी और लंबे समय से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.