अब मानसून काटेगा गदर! 85KM की रफ्तार से आंधी-तूफान 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश पर IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Live: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे देश में तेजी से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है.

अब मानसून काटेगा गदर! 85KM की रफ्तार से आंधी-तूफान 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश पर IMD का अलर्ट