Aaj Ka Mausam: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर IMD की चेतावनी- यूपी बिहार समेत कई राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम
Aaj Ka Mausam: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर IMD की चेतावनी- यूपी बिहार समेत कई राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम
Aaj Ka Mausam Live: झारखंड और आसपास के इलाकों में बने नए लो-प्रेशर के कारण देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बिहार में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में भी बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. केरल में भारी बारिश के बीच कुछ इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. लोगों से मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की अपील की गई है.