बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक फैली ट्रफ 48 घंटे 18 राज्यों में आंधी ओले और मूसलाधार बारिश IMD का नया अलर्ट
बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक फैली ट्रफ 48 घंटे 18 राज्यों में आंधी ओले और मूसलाधार बारिश IMD का नया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे को बेहद संवेदनशील बताया है. बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर-पश्चिम राजस्थान तक फैली मानसूनी ट्रफ और मध्य भारत के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. कई स्थानों पर 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखने की सलाह दी है. तो इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल.