20 मंत्रियों की शपथ और एक फैसले से बवाल! कर्नाटक कांग्रेस में फिर क्यों भड़की बगावत की आग
20 मंत्रियों की शपथ और एक फैसले से बवाल! कर्नाटक कांग्रेस में फिर क्यों भड़की बगावत की आग
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अगुआई वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 20 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. हालांकि अंतिम समय में कांग्रेस हाईकमान द्वारा सूची में किए गए बदलावों से पार्टी के भीतर बगावत शुरू हो गई है. असंतुष्ट विधायकों ने इस्तीफा देने की धमकी दी है, समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और एक कार्यकर्ता ने जहर खा लिया.