नैनीताल की इन 7 पहाड़ियों पर मानसून में उतरती है जन्नत खूबसूरती ऐसी कि नजरें न हटें
उत्तराखंड का नैनीताल अपनी नैनी झील, ठंडी हवाओं और हरी-भरी वादियों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. इस खूबसूरत शहर को सात प्रमुख पहाड़ियां चारों ओर से घेरे हुए हैं, जो इसकी प्राकृतिक पहचान को और खास बनाती हैं. अयारपाटा, शेर का डांडा, हांडी-बांडी, लड़ियाकाटा, कैमल्स बैक, नयना पीक और आल्मा पीक नैनीताल के मनमोहक भू-दृश्य का हिस्सा हैं.