वाराणसी का रहस्यमयी शिवधाम जहां 40 फीट नीचे विराजते हैं महादेव सिर्फ छोटे से छेद से होता है दर्शन
वाराणसी की तंग गलियों में स्थित पिता महेश्वर मंदिर अपनी अनोखी परंपरा और रहस्यमयी संरचना के लिए जाना जाता है. मान्यता के अनुसार, मंदिर का गर्भगृह जमीन से करीब 40 फीट नीचे है और सामान्य दिनों में भक्तों को वहां प्रवेश की अनुमति नहीं होती. श्रद्धालु करीब 1 फीट के छोटे छेद से भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं.