ये हैं मुरादाबाद में उगने वाली 5 खास किस्में जिनके स्वाद और खुशबू के दीवाने हैं लोग
आम के सीजन में मुरादाबाद मंडल की कई खास वैरायटी देश-विदेश में अपनी मिठास, खुशबू और स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। मल्लिका, हरामजादा, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रामकेला और गुलाब खास जैसी किस्में अलग-अलग खूबियों के कारण किसानों और आम प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई हैं.