मेरठ के बिलेश्वर नाथ मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा मंदोदरी ने यहीं पूजा कर रावण को पति के रूप में पाया जानें मान्यता

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें तो मेरठ धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां विभिन्न शिवालय ऐसे हैं. जो रामायण कालीन युग के साथ-साथ महाभारत काल में भी काफी महत्वपूर्ण माने जाते थे. ऐसे में अगर आप मेरठ के सदर जाएंगे तो आपको सिद्धपीठ बिलेश्वर नाथ मंदिर देखने को मिलेगा. बिंलेश्वरनाथ मंदिर की अगर बात की जाए तो यह हजारों वर्ष पुराना रामायण कालीन मंदिर ही माना जाता है. मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरिश्चंद्र जोशी के अनुसार मेरठ रावण की पत्नी मंदोदरी के पिता मय का राज्य क्षेत्र मयराष्ट्र माना जाता था. क्योंकि रावण की पत्नी मंदोदरी धार्मिक प्रवृत्ति की मानी जाती थी. इसलिए वह भी इसी मंदिर में विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया करती थी

मेरठ के बिलेश्वर नाथ मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा मंदोदरी ने यहीं पूजा कर रावण को पति के रूप में पाया जानें मान्यता