मथुरा: योद्धा मार्ग से औरंगाबाद तक टाइगर हाथी कंगारू जैसे वन्यजीव स्टैचू से जंगल जैसा नजारा सेल्फी पॉइंट बना शहर की नई पहचान
मथुरा: योद्धा मार्ग से औरंगाबाद तक टाइगर हाथी कंगारू जैसे वन्यजीव स्टैचू से जंगल जैसा नजारा सेल्फी पॉइंट बना शहर की नई पहचान
मथुरा के योद्धा मार्ग से औरंगाबाद तक सड़कों के किनारे टाइगर, हिरण, हाथी, कंगारू जैसे वन्यजीवों के स्टैचू लगाए गए, लोग इन्हें देखकर सेल्फी लेते और नजारे का आनंद लेते हैं. सड़कों पर वन्य जीवों के स्टैचू लगाए गए. विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के स्टैचू लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले लोग भी इन स्टैचू के साथ सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं. सड़क को सुंदर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. मथुरा की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही हैं. जंगल का नजारा मथुरा की सड़कों पर दिखाई दे रहा है.